कल मैं आजतक देख रहा था (गलती से!), तो शाम को ९:३० के आस पास एक न्यूज़ देख कर मुझे हँसी आ गयी। हँसी इस लिए कि जिस समाचार को वो लोग बड़ी जोर शोर से दिखा रहे थे वो मैं youtube पर काफी पहले देख चुका हूँ। इस विडियो की बात कर रहा हूँ -
यह विडियो कम से कम पिछ्ले आठ महीनों से youtube पर है और कल समाचार प्रस्तुत करने वाली महिला इस सोलह सेकेंड की विडियो को इतने जोश से दिखा रही थीं जैसे दो मिनट पहले घटी घटना हो। सचमुच जब आपको खबर दिखाने के लिए खबर बनाने की जरूरत पड़ने लगे तो फिर हमें तो इस तरह के समाचार देखने ही पड़ेंगे। मैं बहुत देर तक वहा रुका नही पर मैं जानना चाहता था की उनलोगों नें इस समाचार का मूल स्रोत क्या बताया होगा।
- मनीष
Tuesday, July 24, 2007
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


0 comments:
Post a Comment